चित्रकूट
ग्राम पंचायत बरगढ़, ब्लॉक मऊ में संचालित गौशाला को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गौशाला के संचालक शैलेश कुमार, ग्राम प्रधान बरगढ़, ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि गौशाला में मौजूद 366 गौवंशों की देखरेख और चारा-भूसा की व्यवस्था वे पिछले 5 महीनों से बिना किसी बाधा के कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

शैलेश कुमार का आरोप है कि गौशाला के लिए आने वाले पैसे को पास कराने के नाम पर उनसे भारी रकम की मांग की गई। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार के चलते उन्हें यह दबाव झेलना पड़ रहा है और इसी के विरोध में उन्होंने अनशन का रास्ता चुना है।
उन्होंने SDM, BDO ओमप्रकाश यादव, सचिव और ब्लॉक डॉक्टर पर भी भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है।
संचालक का कहना है—
“जब तक मेरे साथ हो रहा अन्याय बंद नहीं होता और गौवंश के चारा-भूसा की सही व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, मैं अपना आंदोलन जारी रखूंगा। न्याय न मिला तो यहीं ब्लॉक परिसर में अनशन पर बैठा रहूंगा।”
ग्राम पंचायत में इस मुद्दे को लेकर तनाव का माहौल है और ग्रामीण भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।









Users Today : 3
Users This Year : 24083
Total Users : 36676
Views Today : 3
Total views : 72086