सैदपुर पुल पर लगने लगी जाली ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां। सैदपुर के गंगा नदी पर बने पक्के पुल रामकरन सेतु से कूदकर आत्महत्या करने की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि से परेशान शासन प्रशासन द्वारा पुल के दोनों तरफ जाली लगवाये जाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घटनाओं में कमी आने का भरोसा जताया है। बताते चले कि तीरगाँवा सैदपुर के मध्य निर्मित रामकरन सेतु लम्बाई 1.90 किमी का शिलान्यास वर्ष 1999 में सैदपुर के तत्कालीन विधायक और पंचायत राज मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रस्ताव पर तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्रा ने किया था।

करीब 120 करोड़ की धनराशि खर्च करके वर्ष 2017 में उक्त पुल बनकर तैयार हुआ था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से ही किया था। जिसके बाद से उक्त पुल से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वालों की फेरहिस्त लम्बा हो गयी है। हर महीने ही एक दो लोग पुल से छलांग लगाकर जान दे दे रहे है। जिसको देखते हुए गाज़ीपुर जिला प्रशासन के प्रयास से लोक निर्माण विभाग द्वारा गाज़ीपुर क्षेत्र में पड़ने वाले पुल लम्बाई करीब 600 मीटर पर दोनों तरफ जाली लगवाये जाने का काम शुक्रवार से शुरू करा दिया गया है।

जिससे स्थानीय लोगों जयश्याम त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, गोल्डीस पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, राहुल मिश्रा, अनूप पाण्डेय, अमित मिश्रा, शिवम मिश्रा, रोहित मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आत्महत्या की घटनाओं में कमी आने का भरोसा जताया है साथ ही चन्दौली जिला प्रशासन से मांग किया है कि चन्दौली क्षेत्र में पड़ने वाले पुल पर भी जाली की बैरीक़टिंग कराकर लाइटिंग करायी जाये।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।