वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार से चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए एसआईआर अत्यन्त आवश्यक है।
इसलिए काशी विद्यापीठ के सभी सदस्य देश हित में अपना एवं अपने परिवार का जल्द से जल्द एसआईआर फॉर्म भरें, साथ ही इस कार्य में लगे बी.एल.ओ. एवं अन्य अधिकारीगण का सहयोग करें। साथ ही कुलपति ने काशी नगरवासियों एवं अधिकारियों से भी एसआईआर कार्य में सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक अपना एसआईआर फॉर्म भरे, जिससे हमारी काशी इस कार्य में अव्वल रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 38
Users This Year : 23734
Total Users : 36327
Views Today : 131
Total views : 71397