सकलडीहा, फतेहपुर जनपद में एक लेखपाल ने शादी से पूर्व आत्म हत्या कर लिया है। जिसकी जानकारी होने पर लेखपाल संघ के आवाहन पर शुक्रवार को सकलडीहा तहसील में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मांगों के समर्थन में लेखपाल संघ ने एसडीएम को पत्रक सौपा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
लेखपाल संघ के पदाधिाकारियों ने बताया कि फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील में 2024 बैच का कार्यरत लेखपाल सुधीर कुमार की बीते 26 नवबंर को शादी तय था। छुट्टी के लिये लगातार अधिकारियों से निवेदन कर रहा था। लेकिन अधिकारियों की ओर से छुट्टी मिलना तो दूर निलंबन कर दिया गया।निलंबन के बाद भी अधिकारियों की ओर से एसआईआर के लिये दबाब बनाया जा रहा था। यही नही अधिकारियों की ओर से बर्खास्त करने की चेतावनी तक दे डाला ।
जिससे क्षुब्ध लेखपाल ने आत्म हत्या कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर जिले के लेखपाल संघ तहसील मुख्यालय पर धरना पर बैठ गये। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने का की इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाय। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजा मिले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,जिलामंत्री बीरेंद्र कौशल,तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी,अनिल कुमार,रवि राय, आलोक पाण्डेय,राजेश पासवान,शोभित,सतीश सिंह,प्रवीण आनन्द,श्वेतिमा सिंह,पूजा सहित बडी संख्या में लेखपाल रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394