दवा कारोबारी के हत्या के साजिश में जेल गये युवक के समर्थन में जायसवाल समाज के लोगों ने विधायक आवास के सामने किया प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

चन्दौली डीडीयू नगर

नगर में विगत दिनो दिनदहाड़े दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या के बाद जिस तरह माहौल गरमाया पूरे पुलिस प्रशासन के लिए सर दर्द बन गया था। पुलिस ने एक हप्ताह के अन्दर हत्याकांड में साजिशकर्ता को जेल भेज दिया और राहत की सॉस ली।

गुरुवार को साजिशकार्ता बनाकर जेल भेजे गए मनोज जायसवाल व ओमप्रकाश जायसवाल के समर्थन में नगर के लोग सड़क पर उतर गये और माहौल तनावपूर्ण हो गया। तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद जायसवाल समाज के लोग आक्रोशित हो उठे और फर्जी जेल भेजने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दोपहर से ही गल्ला मंडी क्षेत्र में जुटे समाज के लोग एकजुट होकर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के आवास के पास पहॅुचे देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी उनके आवास पर पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शन कर रहें लोगों का कहना था कि बिना पर्याप्त साक्ष्यों के समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और निष्पक्ष जांच की जगह दबाव की कार्यवाही की जा रही है। विधायक के आवास पर धरना देने बैठे समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि रोहिताश पाल हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए और गिरफ्तार लोगों पर दर्ज धाराओं की समीक्षा की जाए।

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ानी पड़ी। जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की जांच पारदर्शी ढंग से नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों से मिलने के लिए विधायक आवास से बाहर आए और उनको अपने कमरे में ले जाकर वार्ता की।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, राकेश जयसवाल सहित दर्जनों की संख्या में जयसवाल समाज के लोग शामिल रहें।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।