ठंड से बचने के लिए करे सावधानियां,लोगो को गुनगुने पानी से नहाने की दी सलाह,गर्म कपड़े पहनकर निकलें

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां/चंदौली

ठंड दो दिन से बढ़ा है । ठंड से बचने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल के साथ ही गर्म कपड़े ही पहनकर निकले । ताकि सर्दी,जुखाम और वायरल बुखार से बचे । ज्यादातर विटामिन आहार लें । गर्म भोजन का इस्तेमाल के साथ ही कई सावधानियां बरते । क्षेत्र के लोगो को सलाह देते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार ने बताया ।

कहा कि विगत दो दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है । हर लोगो गुनगुने पानी से नहाना चाहिए । इसमे छोटे बच्चों का ध्यान अधिक दे । जरा सी भी लापरवाही नुकसान दायक हो सकती है । सर्दी जुखाम और वायरल बुखार आने पर पहले अच्छे चिकित्सको का सलाह ले । उनके द्वारा लिखी दवा ही खाये । बच्चो को पर्याप्त मात्रा में आराम करने दे ।

ज्यादातर देखा जाता है कि सर्दी के मौषम में लोग एक ही कपड़े दो या तीन दिन तक पहने रहते है । बच्चो के प्रति साफ सफाई,जहां बैठते और सोते है उसके आसपास साफ सफाई जरूर रखे । उन्हे ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाये । बच्चो को सर्दी जुखाम,बुखार और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर के पास ले जाये । ज्यादातर विटामिन आहार ही ले । घरेलू उपचार भी कर सकते है किन्तु डॉक्टरों से सलाह लेकर ।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।