चन्दौली डीडीयू नगर। रामपुर सरने गांव में मंगलवार शाम दलसिंगार बिंद के खपरैल मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में रखी बाइक, पंपिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, धान, चावल, गेहूं सहित गृहस्थी का पूरा सामान और मकान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दलसिंगार बिंद अपने परिवार के साथ रामपुर सरने गांव में खपरैल मकान में रहते हैं। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई। उनके बच्चों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर का सारा सामान और मकान पूरी तरह जल चुका था।
आग बुझाने के दौरान दलसिंगार की एक बेटी गिर गई, जिससे उसकी कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित दलसिंगार बिंद ने बताया कि वह इस आगलगी में पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और बेघर हो गए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।












Users Today : 2
Users This Year : 23944
Total Users : 36537
Views Today : 2
Total views : 71818