चंदौली सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पिछले कई दिनों से दर्जनों की संख्या में हाईवा से लादकर मिट्टी की बिक्री लगातार की जा रही है। जब इस संबंध में एक वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई तो इसके संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर से टेलीफोन के माध्यम से वार्ता की गई की क्या रोड निर्माण के दौरान निकली हुई मिट्टी का बिक्री करने का परमिशन है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मिट्टी एक्सेस है इसलिए भेजी जा रही है, परंतु जब दोबारा इस बिंदु पर चर्चा की गई की क्या मिट्टी बिक्री का परमिशन है तो उन्होंने समुचित जवाब देने से इनकार किया तथा कहा कि कुछ देर बाद जानकारी प्राप्त कर बताता हूं।
वही ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दर्जनों हाईवा के माध्यम से कई जगहों पर मिट्टी की बिक्री की गई है। जहां ग्रामीणों के अनुसार 4500 रुपए प्रति हाईवा मिट्टी बेची जा रही है। जो सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर पर्सनल भूमि पर गिराई गई है। जिसमें कुछ मिट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के समीप तथा कुछ मिट्टी पेट्रोल पंप तथा स्कूल के आसपास देखी जा सकती है। जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि रोड निर्माण तथा सरकारी संपत्ति का कहीं भी नुकसान नहीं होने पाए और अगर कहीं भी कोई कमी पाई जाती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी इस प्रकार का कार्य कहीं ना कहीं शासन के निर्देशों की अवहेलना साबित करती है।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 145
Users This Year : 23936
Total Users : 36529
Views Today : 312
Total views : 71809