चन्दौली डीडीयू नगर
अमरेश कुमार आईजी आरपीएफ पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर द्वारा डीडीयू आरपीएफ रिजर्व लाइन्स में डीडीयू मंडल के बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन किया गया।जिसमें महानिरीक्षक द्वारा बल सदस्यों से उनका ग्रीवांस सुना गया एवं उसके निराकरण का आश्वासन दिया गया।अमरेश कुमार ने सभी बल सदस्यों को अपने ड्यूटी ईमानदारी और निष्ठा से करने हेतु बताया।इन्होंने बताया कि आरपीएफ की ड्यूटी पब्लिक से जुड़ी हुई है इसलिए इसलिए सभी को विनम्र व्यवहार रखने एवं मृदुभाषी बनकर कार्य करने की सलाह दी गई।इन्होंने बताया कि आरपीएफ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन भी सुचारू रूप से कर रहा हैं।

इसके उपरांत रिजर्व लाइन स्थित डीडीयू डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण भी किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया गया।दिनांक 23.11.25 को आरपीएफ महानिरीक्षक हाजीपुर द्वारा सीआईबी यूनिट डीडीयू का निरीक्षण भी किया गया।जिसमें कार्यालय की साफ सफाई,एवं रिकॉर्ड रजिस्टर आदि चेक कर आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सब सामान्य रहा।
निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त (अपराध) सुशील कुमार,प्रभारी निरीक्षक डीडीयू पोस्ट प्रदीप कुमार रावत,प्रभारी निरीक्षक सीआईबी डीडीयू अर्जुन कुमार यादव,प्रभारी निरीक्षक मानसनगर शाहिद खान,प्रभारी निरीक्षक यार्ड पंकज कुमार प्रसाद,प्रभारी निरीक्षक रिजर्व लाइन्स बी के तिवारी,निरीक्षक ब्रजेश कुमार,अरुण राम,डॉग स्क्वॉड के उप निरीक्षक जय सिंह,अश्वनी कुमार,सुनील कुमार एवं अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817