पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा शिविर पुलिस लाइन चन्दौली में ध्वजारोहण कर खाकी के त्याग और बलिदान को किया गया याद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, दिगम्बर कुशवाहा* द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा दिनांक 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है,

उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है, जो प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

इससे हमारे पुलिस कर्मियों के त्याग और बलिदान को भी याद किया जाता है। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया। कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।