चन्दौली डीडीयू नगर । सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा पॉपुलर मेडिकल स्टोर के मालिक मृदुभाषी रोहिताश पाल रोमी के मृत्युपरांत एक शोकसभा आज सायंकाल सुभाष पार्क में किया गया,जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण करके दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई,शोकसभा में उपस्थित लोगों ने जिला प्रशासन से उनके हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की है
तथा उनके जीवन के उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। शोकसभा में सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता,सदानंद दुबे,डॉ आनन्द श्रीवास्तव,डॉ राजकुमार गुप्ता,डॉ दयाशंकर सिंह,रामप्रवेश, देवेश कुमार, भागवत नारायण चौरसिया, मुन्नी पटेल, धनंजय कुमार,लल्लू लाल, राजेश श्रीवास्तव,प्रमोद अग्रहरि,दिनेश शर्मा,घनश्याम विश्वकर्मा,संजय शर्मा,राकेश अग्रवाल,राजू एक्टर, ट्रीजा एलियट,हेलेन पेट्री इत्यादि लोग शामिल रहे।










Users Today : 48
Users This Year : 23990
Total Users : 36583
Views Today : 139
Total views : 71955