वाराणसी
कैंट थाना क्षेत्र के डीआईजी पीएसी आवास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (UP 65 EU 9399) ने स्कूटी सवार राजेश गोंड (निवासी– इमलिया घाट, फुलवरिया) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश शहर के एक होटल में हाउस कीपिंग स्टाफ थे और ड्यूटी पर जा रहे थे।
मृतक की पत्नी शीला और परिवार बेसुध हैं, क्योंकि उनकी बड़ी पुत्री अंजली उर्फ बिन्नी की शादी 25 नवम्बर को होनी थी। छोटी पुत्री मिनी भी परिवार में है।
कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए स्कॉर्पियो व चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 11
Users This Year : 24091
Total Users : 36684
Views Today : 19
Total views : 72102