चकिया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया में मानसिक रोग शिविर का फीता काटकर उद्घाटन चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मरीजों में मानसिक रोग संबंधी लक्षण मिलने पर परामर्श के साथ औषधि भी दी गई इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में मानसिक रोगियों की जांच कर दवाई दी गई।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में मानसिक दबाव का अनुभव किया जाता है। शिविर का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों के समान ही है। इन्हें छिपाने के बजाए सामने लाकर इलाज कराएं।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी समाजसेवी कैलाश जायसवाल, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।









Users Today : 20
Users This Year : 24100
Total Users : 36693
Views Today : 52
Total views : 72135