चंदौली चकिया
राजकीय हाई स्कूल गरला में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षक पी.सी. अरुण ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के तरीके और वॉकिंग स्टांस के बारे में विस्तार से बताया।
इसका उद्देश्य छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार करना है।
स्कूल की प्रधानाचार्या विद्योतमा श्रीवास्तव ने छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 और 112 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को हमेशा सकारात्मक मनोबल बनाए रखने और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम लेने की सलाह दी।
छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अध्यापिकाएं आकांक्षा यादव, गरिमा सिंह, प्रियंबदा, पूजा कनोडिया सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित रहीं।











Users Today : 48
Users This Year : 24128
Total Users : 36721
Views Today : 146
Total views : 72229