वाराणसी थाना मिर्जामुराद पर वादी द्वारा यह लिखित सूचना दी गई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात एवं नगद रुपए चोरी कर लिए गए हैं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 316/2025 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन वैभव बांगर द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में, दिनांक 18.11.2025 को थाना मिर्जामुराद की गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पड़ोस से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्यों के संकलन के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. आशीष यादव उर्फ शुभम कुमार यादव, पुत्र पेड़ा यादव, निवासी बेनीपुर सबलपुर, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी, उम्र 24 वर्ष को दैत्रावीर मंदिर के पास से तथा 2. रामदुलार उर्फ राजू राजभर, पुत्र मोहन राजभर, निवासी ग्राम भिखारीपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र 50 वर्ष को मेंहदीगंज अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त आशीष यादव की निशानदेही पर चोरी का संपूर्ण माल—
• 01 अदद पीली धातु की अंगूठी (3.01 ग्राम)
• 03 अदद पीली धातु के कान के झुमके (क्रमशः 3.01 ग्राम, 6.01 ग्राम, 13.66 ग्राम)
• 01 अदद पीली धातु का हार (15.54 ग्राम)
• नगद ₹25,800/-
बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त आशीष यादव उर्फ शुभम कुमार यादव (जो वर्तमान में वादी के मकान निर्माण में लेबर का कार्य कर रहा है) ने बताया कि वह तथा राजू राजभर (जो पूर्व में उसी मकान में ठेकेदारी का कार्य कर चुका है) दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
दिनांक 15.11.2025 को दिन के समय जब वादी एवं उनकी पत्नी अपने-अपने कार्य पर चले गए, तब राजू राजभर घर के बाहर खड़े होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखता रहा और यह सुनिश्चित करता रहा कि कोई आने-जाने वाला न हो। इसी बीच आशीष यादव घर में चुपके से घुसा, ताला तोड़ा तथा आलमारी की चाबी से आलमारी खोलकर उसमें रखे जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली।
अभियुक्त ने आगे बताया कि चोरी किया गया सामान वह अपने घर ले जाकर परिवार वालों से छिपाकर रखे हुए था तथा दोनों मिलकर चोरी के सोने को बेचकर प्राप्त होने वाले पैसों को बराबर-बराबर बांटने वाले थे, किंतु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909