वाराणसी सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल पिण्डरा द्वारा थाना बड़ागाँव का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सलामी गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं ड्रेस अनुशासन का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रों की देख-रेख, लावारिस वाहनों एवं मालों के निस्तारण तथा परिसर की समग्र स्वच्छता उच्चस्तरीय बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए सभी रजिस्टरों एवं रिकॉर्डों को अद्यतन रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मालखाना, बन्दीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों एवं सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए तैनात महिला उप निरीक्षक एवं महिला आरक्षी को मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, नियमित फीडबैक लेने तथा पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर समय से फीडिंग करने के निर्देश दिए गए।
आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा साइबर पुलिस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बड़ागाँव सहित थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








Users Today : 70
Users This Year : 24150
Total Users : 36743
Views Today : 188
Total views : 72271