बांदा
पुलिस लाइन बांदा में जिला चिकित्सालय रक्त कोष एवं सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था के प्रयास से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन। पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय दिया गया
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित किया गया

दिनांक 16.11.2025 को पुलिस लाइन बांदा में जिला चिकित्सालय रक्त कोषएवं सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था के द्वारा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में तैनात 16 पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया साथ ही यह संदेश दिया गया कि “रक्तदान” महादान है । रक्त देकर किसी जरूरतमंद की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है । शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों जिला अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर डॉ0 अंकित सिंह ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ0 रचना यादव, प्रतिसार निरीक्षक बांदा श्री बेलास यादव, सेर्वस ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान, सलाहकार/मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना,पीआरओ प्रमोद द्विवेदी,अनुराग पांडे,शशांक, सतीश सिंह,प्रमोद यादव, मोहम्मद नौशाद,आशीष सहित पुलिसकर्मी व ब्लड बैंक की टीम आदि मौजूद रही ।
रिपोर्ट – सुनील यादव








Users Today : 7
Users This Year : 24184
Total Users : 36777
Views Today : 8
Total views : 72315