15 नवंबर , नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में आयुर्वेदिक दो दिवसीय कार्यक्रम एडु कार्निवल 2025 के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह (“विभागाध्यक्ष फिजिकल एजुकेशन” बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) सहित प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय एवं सीनियर जूनियर समन्वयक सुश्री सत्य प्रिया सिंह और असीम कुमार घोषाल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
बच्चों ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर इस वंदना की प्रधानाचार्य डॉक्टर दिवाकर राय ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अभिभावकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि बच्चों में खेल व अन्य गतिविधियों के गुण होने से उनका व्यक्तित्व विकास उचित तरीके से होता है वह अनुशासित एवं लक्ष्य निर्धारित मार्ग चुन्नी को प्रेरित होते हैं हमें उनका मार्गदर्शन एवं उत्साह वर्धन करना चाहिए कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
वॉलीबॉल टीम के विजेता कक्षा 10 के छात्र रहे।टग ऑफ वार के विजेता छात्रा वर्ग कक्षा 10 से श्रुति त्रिपाठी, श्रुति सिंह, श्रेयांश्री वर्मा, श्रेयांशी वर्मा, नेहा रही छात्र वर्ग से अमित यादव, मयंक पाल, आदित्य चतुर्वेदी, आकाश पाल, शुभ रत्न, विशेष कुमार सिंह, निखिल यादव रहे ।

इसके साथ ही जलेबी रेस में कक्षा नर्सरी से देव, एलजी ए से शान्वि नंदन, एलजी बी से पार्थ उपाध्याय, यूकेजी ए से अक्षत उपाध्याय, यूकेजी बी से शुभांशु चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बैलून रेस में कक्षा 1 ए से अनुदित एवं वैभव प्रथम, प्रत्युष कुमार नंदन एवं दक्ष द्वितीय तथा 1बी से आर्यन एवं शिवांश प्रथम, आयांश राय एवं आयांश शर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्पून मार्बल रेस में कक्षा 3 ए से विराट सिंह प्रथम, पीहू ने द्वितीय, विराट मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 बी से आशुतोष शुक्ला प्रथम, अंश राय द्वितीय, माधव प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं से सैक रेस में कक्षा 4 ए से मयंक कुमार प्रथम, हर्षिका सिंह द्वितीय, अंतस कुमार गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 4B से वैष्णवी प्रथम, कविश मिश्रा द्वितीय, अनुप्रिया सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर रेस में कक्षा 5 ए से प्रियांशु सिंह प्रथम, प्रज्ञा उपाध्याय द्वितीय, प्रतीक कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।5 बी से आराध्या प्रथम, आद्याश्री द्वितीय, आदित्य गोड तृतीय स्थान प्राप्त किया। 6ए बॉयज वर्ग से नीतीश यादव प्रथम, यथार्थ विश्वकर्मा द्वितीय, सक्षम पांडे तृतीया स्थान प्राप्त किया वही गर्ल वर्ग से पीहू प्रथम, आरुषि द्वितीय, प्रेयसी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चों ने अपनी कला प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों के कार्यशील मॉडल तैयार किया, जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया । मॉडल प्रतियोगिता के विजेता टीम को भी पुरस्कृत किया।रहे । साथ ही बच्चों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल के विजेता के बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया ।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अपनी शिक्षेत्तर गतिविधियों का प्रदर्शन बेहतरीन किया। बच्चे हर क्षेत्र में कार्यशील एवं दक्ष है ।उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि तथा विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी विजेता टीम को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिए गए।
बच्चों ने कार्यक्रम के बीच-बीच में गीत संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ समन्वयक सुश्री सत्य प्रिया सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।मंच संचालन श्रेयासी एवं आदित्य चतुर्वेदी ने किया।










Users Today : 62
Users This Year : 6302
Total Users : 18895
Views Today : 130
Total views : 37355