सकलडीहा चंदौली । सकलडीहा सगन तिराहा से लेकर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान तेज कर दी गई है। जिसके क्रम में कई चार पहिया वाहन को रोककर उनके ब्लैक फिल्म को हटाने का कार्य किया गया। वहीं कई बिना नंबर प्लेट तथा अपूर्ण कागजात प्राप्त होने पर वाहनों का चलान भी किया गया। वहीं इस चालान प्रक्रिया में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा कमान संभाली गई थी। जिसके क्रम में स्वयं प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक चार पहिया वाहन को रोककर उन्हें ब्लैक फिल्म को हटाने के निर्देश दिए गए तथा आगे से इस प्रकार के कार्य न हो इसके बारे में भी निर्देशित किया गया।
इसी के साथ कई ऐसे भी वहां देखने को प्राप्त मिले जिसपर सिर्फ नाम तो लिखे थे पर कार्य कुछ नहीं था। जिसमें कुछ लोगों द्वारा माननीय तो कुछ अधिकारी लिखे पाए गए,उन लोगों को भी सक्तनिर्देश के साथ इन चीजों को हटाने का निर्देश दिया गया तथा कुछ लोगों का चलन भी किया गया। वही इस चेकिंग अभियान तथा चालान प्रक्रिया के कारण टेंपो चालक तथा सवारी ढोने वाले वाहन चालक अपनी गाड़ियों को रोड से हटाकर अन्य स्थान पर खड़ा कर दिए, जिससे कई सवारियों को समस्याएं भी उत्पन्न हुई। इस बाबत जब एक टेंपो चालक से पूछा गया कि क्या बात है
आप लोग सवारी लेकर नहीं जा रहे हैं तो उसने बताया कि कुछ लोगों का कागजात पूर्ण है तथा कुछ कागजों में कमियां है जिसके कारण चालान काटा जा रहा है आमदनी कम होने के बाद चालान की भरपाई कैसे हो पाएगी इसलिए आज हम लोग सवारी नहीं ले जा रहे हैं। वही इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि जिन वाहनों के कागजात पूर्ण है उन्हें किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं हो रही है। वहीं जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लिखे गए हैं तथा गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाकर बिना सीट बेल्ट हेलमेट के फराटा भरने का कार्य किया जा रहा है उन्हीं लोगों का चालान किया जा रहा है।










Users Today : 3
Users This Year : 6341
Total Users : 18934
Views Today : 3
Total views : 37415