वाराणसी, 14 नवम्बर 2025:
वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक शुक्रवार की भांति भी शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय, महमूरगंज में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सतत रूप से चली, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
रामनगर निवासी राहुल गुप्ता ने बताया की गली में सीवर के लिए खुदाई हुई थी पर उस समय कई जगह गड्ढे बन गये जिसमे गन्दा पानी जमा हो गया है। इस पर विधायक ने जलकल, वाराणसी को इससे अवगत कराते हुए तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।देवनाथपुरा के निवासी प्रशांत दास ने बताया की 4 वर्ष पहले उन्होंने आवास हेतु बैंक ऑफ बदौड़ा यूपी बैंक से लोन लिया था किन्तु उसकी सब्सिडी अभी तक नही मिली।
इस पर विधायक ने प्रबंधक को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुर्गीया टोला, बजरडीहा निवासिनी मंजू देवी ने बताया कि उनके बिजली बिल मे त्रुटि है। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विद्युत् विभाग, वाराणसी को इससे अवगत कराते हुए तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कुशाग्र श्रीवास्तव एवं अभिषेक भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी








Users Today : 22
Users This Year : 24199
Total Users : 36792
Views Today : 25
Total views : 72332