चन्दौली डीडीयू नगर
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मधुमेह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जे.जे. नर्सिंग होम के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को पीडीडीयू नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नारे लगाए, जैसे “डायबिटीज को दूर भगाना है”। यह रैली सुभाष पार्क से शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए वापस सुभाष पार्क पर समाप्त हुई।
इस आयोजन के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर मधुमेह संबंधी निःशुल्क जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। ये शिविर सुभाष नगर मोड़, कैलाशपुरी मोड़, आर्य समाज मंदिर (पंडित दीनदयाल नगर), रेलवे स्टेशन परिसर (डीआरएम ऑफिस के पास) और स्वास्थ्य मिलन नक्षत्र लाल में आयोजित होंगे।
आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों का लाभ उठाएंगे। रैली के शुभारंभ अवसर पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के साथ एडिशनल सीओ डॉ. आर.बी. शरण, डॉ. वी. के. अग्रवाल, डॉ. एस.एन. दुबे, डॉ. सार्थक और डॉ. राजीव गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि यह विशाल मधुमेह जागरूकता रैली पिछले 20-22 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इस रोग के बारे में शिक्षित करना और जागरूक बनाना है। डॉ. गुप्ता ने सलाह दी कि लोगों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाकर मधुमेह की जटिलताओं से बचना चाहिए।
यदि वे अभी मधुमेह से ग्रस्त नहीं हैं, तो भविष्य में इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। उनका लक्ष्य जनता को इस बीमारी के प्रति सजग करना है। डॉ. गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक लोग रोग को समझेंगे नहीं और उसके बारे में जानेंगे नहीं।
यदि वे अभी मधुमेह से ग्रस्त नहीं हैं, तो भविष्य में इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। उनका लक्ष्य जनता को इस बीमारी के प्रति सजग करना है। डॉ. गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक लोग रोग को समझेंगे नहीं और उसके बारे में जानेंगे नहीं।
तब तक उसका निदान संभव नहीं है। इस प्रक्रिया में मरीज और समाज का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मधुमेह एक गंभीर बीमारी है और आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर आयु वर्ग में इसके लक्षण वाले लोग मिल रहे हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 25
Users This Year : 24202
Total Users : 36795
Views Today : 31
Total views : 72338