“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 13.11.2025 को थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी ।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 01 नफर अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र शिवाकान्त सिंह निवासी नरैना थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-358/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तविवेक सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र शिवाकान्त सिंह निवासी नरैना थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 29 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0-358/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
विवरण बरामदगी—
50 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये)
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
थानाध्यक्ष जिगना संजय सिंह, उप निरीक्षक अवधेश सिंह, उप निरीक्षक दिवाकर मिश्रा मय पुलिस टीम ।
निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम ।











Users Today : 67
Users This Year : 17108
Total Users : 29701
Views Today : 144
Total views : 58869