अहरौरा, मीरजापुर
अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाराडीह में आमने-सामने बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि ग्राम बरईपारा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर निवासी सिद्धांत गौतम पुत्र उदयीराम (27) वर्ष बाइक से कई जा रहा था, तभी थाना क्षेत्र के बाराडीह हाईवे (वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग) पर दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि दो बाईकों के टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई है घटना के बाद दूसरा बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 67
Users This Year : 17108
Total Users : 29701
Views Today : 145
Total views : 58870