पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने संस्कार भारती को दिया 51 हजार का सहयोग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

संस्कार भारती, जनपदीय इकाई की वार्षिक योजना बैठक में जिला अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने संगठन को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारतीय कला, लोक परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव द्वारा प्रदत्त सहयोग राशि संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश प्रसाद अवस्थी के कर-कमलों द्वारा जिला महामंत्री शिवराम शर्मा को सौंपी गई।

इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने करतल ध्वनि से पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि यह सहयोग संगठन के प्रति उनके विश्वास, आत्मीयता और समर्पण का प्रेरणादायी प्रतीक है।

 

रिपोर्ट: भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में नगर के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ पैदल गश्त फ्लैग मार्च किया गया