मीरजापुर, 22 अगस्त 2026 –
थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मड़िहान में विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश और पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की जन समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान मण्डलायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए।

उन्होंने विशेष रूप से जमीन सम्बन्धी मामलों पर जोर देते हुए कहा कि राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों, भूमि विवाद, चकरोड और अवैध कब्जा जैसी शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक और निष्पक्ष रूप से निर्धारित समयावधि के भीतर वास्तविक निस्तारण करे।
वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि हर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और फरियादी संतुष्ट होकर जाए।












Users Today : 10
Users This Year : 24239
Total Users : 36832
Views Today : 18
Total views : 72392