जिला फिरोजाबाद के टूण्डला में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है सुभाष चौराहे पर कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है
टूण्डला पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावड़ यात्री को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं चौराहे और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है ताकि यातायात सुचारू रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न फैले
स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास ध्यान
कावड़ यात्रियों की थकान और गर्मी को देखते हुए जगह जगह डॉक्टरों के स्टॉल भी लगाए गए हैं इन स्टॉलों पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं जो जरूरतमंद यात्रियों को प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं साथ ही पीने के पानी और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है ताकि लंबी यात्रा में थके यात्रियों को राहत मिल सके
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगातार गश्त की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है
टूण्डला पुलिस का उद्देश्य है कि बोल बम के जयकारों के साथ निकलने वाले शिवभक्त सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146