मारपीट के आरोप के बाद सुलह समझौता पति-पत्नी ने दिया संयुक्त पत्र “अब विवाद हुआ तो जाएंगे परिवार न्यायालय”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमिनी गांव निवासी सपना देवी और उनके पति सूरज कुमार के बीच विवाद का मामला अब शांत हो गया है। कुछ दिन पहले सपना देवी ने राजातालाब थाने पहुंचकर पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया था।

लेकिन अब दोनों पक्षों ने 11/08/2026 को एक संयुक्त लिखित पत्र देकर स्पष्ट किया है कि उनके बीच जो भी विवाद था वह आपसी घरेलू मतभेद के कारण था। अब दोनों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली है।

पत्र में प्रथम पक्ष पत्नी सपना देवी निवासी अमिनी, थाना मिर्जामुराद ने लिखा है कि उनका विवाह सूरज कुमार पुत्र स्व. राजकुमार निवासी रानीबाजार, राजातालाब के साथ हुआ था। उनके बीच कुछ आपसी विवाद हुआ था। सपना देवी ने कहा कि वह फिलहाल अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और यदि आवश्यकता पड़ी तो वह परिवार न्यायालय की शरण लेगी।

वहीं द्वितीय पक्ष पति सूरज कुमार ने पत्र में लिखा है कि वह अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता है।दोनों ने पत्र के अंत में यह भी स्पष्ट किया है कि “अगर अब इनके बीच फिर कुछ होता है तो हम परिवार न्यायालय जाएंगे”। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका मामला सुलझ गया है और आगे कोई विवाद नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों के इस लिखित समझौते के बाद अब इस मामले में किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही है।इस पत्र पर सपना देवी, सूरज कुमार और गवाह के रूप में गोरखनाथ के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई