सेवराई ( ग़ाज़ीपुर ) में बैनामा पंजीकरण में कथित अड़चनों को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। बार एसोसिएशन सेवराई की अति आवश्यक बैठक मंगलवार को बार अध्यक्ष पारस राम की अध्यक्षता में हुई।
11अगस्त 2026 को बैठक में अधिवक्ताओं ने पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से 12अगस्त को दिन – बुधवार को पूर्ण दिवस कलमबंद हड़ताल और कार्य बहिष्कार भी किया गया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी गाजीपुर के 5 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन के नाम पर उपनिबंधक कार्यालय सेवराई में बड़ी संख्या में बैनामा पत्रों के पंजीकरण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। बैठक में बताया गया कि अब तक 15 से अधिक बैनामा वापस किए जा चुके हैं अधिवक्ताओं के अनुसार फिलहाल उन्हीं बैनामा का पंजीकरण किया जा रहा है जिनमें मालियत और प्रतिफल बराबर है।
इसके अलावा विभिन्न मौजों में सही अंश अंकित नहीं होने अथवा बिना अंश वाली भूमि के बैनामा भी वापस किया जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे पंजीकरण कराने वाले लोगो को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण काश्तकारों और वादकारियों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के काम पर भी इसका असर पड़ रहा है। इससे संबंधित लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। बैठक में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि बैनामा पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान होने तक विरोध जारी रखने पर विचार किया जाएगा।
बुधवार को पूर्ण दिवस कलमबंद हड़ताल और कार्य बहिष्कार के माध्यम से अधिवक्ता अपनी नाराजगी जताया। बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।











Users Today : 32
Users This Year : 23643
Total Users : 36236
Views Today : 67
Total views : 71170