जमालपुर, मीरजापुर
रानीबाग-जमालपुर मार्ग पर औरैयां गैस एजेंसी से आगे बढ़ने पर रेलिंग विहीन सकरा पुल राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है।
मीरजापुर जिले से विकासखंड जमालपुर मुख्यालय जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। कुछ दिन पहले सड़क का निर्माण डबल लेन के रूप में तो कर दिया गया है, लेकिन पुल का चौड़ाई नहीं बढ़ाया गया और न ही रेलिंग लगाया गया,संकेतक भी नहीं लगा है।

पुल के पास सड़क हल्का सा टर्न होने तथा पुल पर रेलिंग नही होने से आए दिन हादसे की आशंका बना रहता है। मार्ग के आधे-अधूरे निर्माण एवं जर्जर पुल,पुलिया के कारण लोग इस रास्ते से आवागमन करने से कतराते हैं।
खासकर रात के समय इस रास्ते से गुजरते वक्त पुल के पास खतरा और बढ़ जाता है। मजबूरी में जिले के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय जमालपुर पहुंचने के लिए लंबी दूरी वाले मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है।
अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जब तक पुल का चौड़ाई नहीं बढ़ाया जाता है,तब तक के लिए तत्काल पुल के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगवाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि सकरे पुल पर अतिशीघ्र रेलिंग व संकेतक नहीं लगाया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।











Users Today : 29
Users This Year : 23640
Total Users : 36233
Views Today : 48
Total views : 71151