जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीएम ने निर्माणाधीन 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय, नवीन आयुष चिकित्सालय भवनों, चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि आयुष चिकित्सालयों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही आयुष योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई