मीरजापुर 12 अगस्त 2026-
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में सघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित आमजन को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, बचाव एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम डॉ. अनिल कुमार ओझा, जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में तथा डॉ. सचिन किशोर, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों, समय पर जांच तथा उपचार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने के लिए सही जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता ही एचआईवी/एड्स की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है। विशेष रूप से युवाओं को सही जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह सघन जागरूकता अभियान आगामी दो माह तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर लगातार आयोजित किया जाएगा।
अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं एवं आमजन तक पहुंच बनाकर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।









Users Today : 31
Users This Year : 23642
Total Users : 36235
Views Today : 57
Total views : 71160