थाना बलुआ में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलुआ, चंदौली। थाना बलुआ परिसर में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था की ओर से किया गया। इस दौरान थाना बलुआ के समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से बचाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित थाना बलुआ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

रिपोर्ट ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई