वाराणसी
सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय विश्वास जायसवाल का जन्मदिन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी एवं विकास प्राधिकरण सदस्य अमरीश सिंह भोला ने केक काटकर विश्वास जायसवाल को जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक यादव, सम्मानित पार्षदगण, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जायसवाल के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की।
जन्मदिन समारोह में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।
समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर जन्मदिन को यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।











Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 76
Total views : 71179