जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, विजेता लखनऊ में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत (माई भारत), मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज के प्रांगण में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि ब्रह्मकुमारीज, मीरजापुर की बहन बिन्दु दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और युवा प्रतीक स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

आयोजन में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सैकड़ों युवाओं ने लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं माइम एक्ट, चित्रकला, वाद-विवाद, रील्स/शॉर्ट फिल्म मेकिंग, स्लोगन लेखन और स्लैम काव्य (कविता पाठ) जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम- प्रियंका राय, द्वितीय- अन्या कसेरा, तृतीय- अदिति तिवारी रही |स्लोगन लेखन – प्रथम- ज्योति गौर, द्वितीय- निशा गौर, राधिका सोनकर रही |
स्लैम काव्य (कविता पाठ) में प्रथम- शांति निषाद, द्वितीय- अनियल कुमारी, तृतीय- साक्षी पाल रही |

रील्स मेकिंग में प्रथम- शिवम् प्रजापति, द्वितीय- रिंकेश, तृतीय- दीपचंद चित्रकला – प्रथम- सौम्या सोनी, द्वितीय- अरविंद कुमार, तृतीय- अजय कुमार रहें औऱ वाद-विवाद में प्रथम- सीता, द्वितीय- सुनैना रही |आयोजकों ने बताया कि सभी विधाओं के प्रथम विजेता अब लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मीरजापुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक संजू सिंह, डॉ. शिवशंकर, शिवम् प्रजापति और रंगीले कुमार का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —