दिनांक 10.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त, भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग तथा सावन माह के दृष्टिगत कांवड़िया लेन में ड्यूटी की जा रही थी। इसी दौरान राधा-कृष्ण मंदिर, गौर के पास एक बाइक सवार व्यक्ति शुभम पाल पुत्र नन्दू पाल, निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना औराई, जनपद संत रविदास नगर (भदोही), उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा कांवड़िया लेन में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों से विवाद किया जा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने एवं शांत कराने का काफी प्रयास किया गया, किंतु वह पुलिस की बात मानने के बजाय उत्तेजित होकर आमादा फौजदारी होने लगा। उक्त व्यक्ति के कृत्य से मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शुभम पाल पुत्र नन्दू पाल, निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना औराई, जनपद संत रविदास नगर (भदोही), उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 पवन कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. का0 अखिलेश तिवारी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 76
Total views : 71179