थाना चौक पुलिस द्वारा चांदी लूट करने वाले इरानी गैंग का 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से लूट के 07 बटिया चांदी वजन 6.950 किलोग्राम बरामद ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त  कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तथा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0-125/2026,

धारा- 317(2) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त प्रशान्त जेवियर तिर्की पुत्र जोसेफ तिर्की निवासी ग्रा0 जमीरा, पो0 रोल, थाना चंदवा, जिला लातेहार, झारखंड, उम्र 24 वर्ष को मालगोदाम इंग्लिशिया लाइन थाना सिगरा वाराणसी से दिनांक 09.08.2026 को समय 15.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से लूट की चांदी 07 बटिया वजन कुल 6.950 किलोग्राम की बरामदगी की गयी । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौक पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना विवरण:

दिनांक 17.07.2026 को आवेदक के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी आवेदक के कर्मचारीगण के द्वारा मेरे दुकान हेमा ज्वेलर्स सुडिया से चांदी की बटिया वजन लगभग 27 किलो 327 ग्राम (26 नग) महालक्ष्मी ज्वेलर्स रेशम कटरा लेकर जाते समय अज्ञात अभियुक्तो द्वारा गोविन्दपुरा मोड़ के पास से लूट कर के भाग गये । जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-125/2026 धारा 309(4),61(2),317(2),111 बीएनएस दर्ज किया गया ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः दिनांक 09.08.2026 को समय 15.00 बजे मालगोदाम इंग्लिशिया लाइन थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

बरामदगी का विवरण– 07 बटिया चांदी वजन 6.950 किलोग्राम बरामद किया गया ।

नाम व पता अभियुक्तः- प्रशान्त जेवियर तिर्की पुत्र जोसेफ तिर्की निवासी ग्रा0 जमीरा, पो0 रोल, थाना चंदवा, जिला लातेहार, झारखंड, उम्र 24 वर्ष ।

संबंधित अभियुक्त- मु0अ0सं0- 125/2026, धारा- 309(4),61(2),317(2),111 बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमि0 वाराणसी
2. उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 हिमांशू मिश्रा, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. उ0नि0 प्रणव पाण्डेय, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. हे0का0 दिलीप कुमार सिंह, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. कां0 चन्दन कुमार पाण्डेय, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. कां0 कुँवर बहादुर सिंह, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
8. रि0कां0 महेश कुमार, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. रि0कां0 राजेश कुमार, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —