मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का ₹25 हजार इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहम्मदाबाद व थाना नोनहरा की संयुक्त पुलिस टीम ने चर्चित मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामिया बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया।

मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात थाना प्रभारी मोहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे।

इसी दौरान तिवारीपुर मोड़ से गौसपुर की तरफ दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों मोटरसाइकिल की गति बढ़ाकर कठवा मोड़ की ओर भागने लगे।

पुलिस ने आरटी सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए घेराबंदी शुरू की।पुलिस के मुताबिक, गौसपुर हवाई पट्टी के पास खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की।

इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा, जहां उसका उपचार कराया गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान विजयी पुत्र छोटेलाल, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी बढ़ईपुरा, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस द्वारा मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह मय पुलिस टीम, थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी मय पुलिस टीम।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई