मीरजापुर
जिला ओलंपिक संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह जिला सहकारी बैंक, कचहरी परिसर के सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल रहे। उन्होंने वर्ष 2026 में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि खेल ही अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव है। मीरजापुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी निधि सिंह पटेल को जिला ओलंपिक संघ का कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता सचिन कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार, वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता कुसुम कुमारी, संध्या सिंह, अपराजिता, कबड्डी में रागनी, पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति यादव (सिल्वर मेडल), तैराकी में नितेश निषाद (गोल्ड मेडल) तथा योगासन वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले अश्वनी कुमार पांडे और ज्वाला प्रसाद यादव को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव एवं वॉलीबॉल संघ के महासचिव एस.पी. त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला खेल अधिकारी सहित उपाध्यक्ष कृपा शंकर मिश्रा, विजय वर्मा, सचिव एथलेटिक्स संघ राकेश त्रिपाठी, सचिव कबड्डी संघ हुबलाल,

सचिव ताइक्वांडो संघ रामू सोनकर, सचिव जूडो संघ अश्वनी पांडे, योगासन संघ से योगी ज्वाला, सचिव टेबल टेनिस एवं बास्केटबॉल संघ संतोष यादव, हॉकी एवं कुश्ती संघ से अनवर, खो-खो संघ से विनोद, फुटबॉल संघ से रवि शर्मा, वॉलीबॉल से रविंद्र सिंह, एथलेटिक्स से नीरज कुमार, विजय सिंह, अवधेश सिंह, कोच पंचदेव सिंह, प्रवीण आर्य, प्रवीण पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु एवं राकेश त्रिपाठी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222