प्रयागराज–
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद करेंगे। पुलिस प्रशासन से इसकी अनुमति मिल गई है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह केवल संवाद नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य की दिशा तय करने की पहल होगी।
छह घंटे प्रयागराज में रहेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी शनिवार को दोपहर दो बजे दिल्ली से रवाना होंगे और 3:15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह आनंद भवन और स्वराज भवन में संक्षिप्त प्रवास करेंगे। शाम पांच बजे से केपी कॉलेज मैदान में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम शुरू होगा। राहुल गांधी शाम छह बजे से रात करीब 8:30 बजे तक छात्रों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
714 दिन बाद प्रयागराज आएंगे
इससे पहले राहुल गांधी 24 अगस्त 2024 को प्रयागराज आए थे। ऐसे में वह 714 दिन बाद एक बार फिर शनिवार को संगमनगरी का दौरा करेंगे। अपने पिछले दौरे में राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लिया था और संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संबोधित किया था। इस बार उनका कार्यक्रम पूरी तरह छात्रों और युवाओं पर केंद्रित है।











Users Today : 32
Users This Year : 23643
Total Users : 36236
Views Today : 67
Total views : 71170