श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने रखौना से हरहुआ तक रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया।
रखौना अंडरपास पर संभावित यातायात दबाव एवं जाम की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने वैकल्पिक यातायात मार्गों की समीक्षा की तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित विश्राम स्थलों, अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों, चिकित्सा शिविरों, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं संवेदनशील क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक अधिकारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
1. रखौना से हरहुआ तक कांवड़ियों के लिए आरक्षित कॉरिडोर
प्रयागराज से मोहनसराय, एवं रिंग रोड पर (रखौना से हरहुआ तक) एक लेन पूरी तरह कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी, इस लेन में किसी अन्य वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी तथा उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2. हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर पुलिस सहायता, विश्राम एवं चिकित्सा सुविधा
कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों, विश्राम स्थलों एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
3. दुर्घटनाओं पर लगेगा पूर्ण विराम, सभी कटों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुर्घटनाओं एवं अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सभी कटों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाई जाएगी तथा सभी अवैध कट तत्काल बंद कराए जाएंगे।
4. हर कट व निर्धारित दूरी पर पीआरवी और फैंटम की तैनाती
पूरे कांवड़ मार्ग पर प्रत्येक कट व निर्धारित दूरी पर पीआरवी अथवा फैंटम टीम चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
5. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अधिकारी रहेंगे लगातार फील्ड में
श्रावण मास के दौरान प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा।
दिनांक 06.08.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिंग रोड फेज-02 (रखौना से हरहुआ तक) कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान रखौना अंडरपास पर संभावित जाम की स्थिति की समीक्षा कर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए। साथ ही विश्राम स्थलों, अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों, चिकित्सा शिविरों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज से मोहनसराय एवं रिंग रोड पर रखौना से हरहुआ तक एक लेन पूर्णतः कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित है, सभी कटों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, अवैध कटों का बंदीकरण तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर पीआरवी एवं फैंटम टीम की 24×7 तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराधा आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।











Users Today : 32
Users This Year : 23643
Total Users : 36236
Views Today : 67
Total views : 71170