चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 06.08.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01अवैध असलहा 315 बोर एवं 01जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश सोनकर पुत्र स्व0 मोहनलाल, निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। इस संबंध में थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 233/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.कमलेश सोनकर पुत्र स्व0 मोहनलाल, निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 24
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 233/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चंदौली।
बरामदगी का विवरण-
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर
2-01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, थाना बलुआ
2.उ0नि0 विनोद सिंह, थाना बलुआ
3.उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, थाना बलुआ
4.का0 कृष्ण कुमार यादव, थाना बलुआ











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146