शहाबगंज (चंदौली)
कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के चेहल्लुम के अवसर पर आज स्थानीय विकासखंड के बड़गांवा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे मिलाद शरीफ से होगा, जो रात 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद विभिन्न अंजुमनों द्वारा नोहाखानी प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम में अंजुमन गुलज़ारे हैदरी (मोहम्दाबाद, गाजीपुर), अंजुमन गुलज़ारे पंजतन (ऐलही), अंजुमन सदाए हक (कटेसर) सहित अन्य अंजुमनें शिरकत करेंगी। आयोजन अंजुमन गरीब नवाज, बड़गांवा के तत्वावधान में किया जा रहा है।
अंजुमन गरीब नवाज के अध्यक्ष महताब अहमद ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि आज शाम मिलाद शरीफ के बाद नोहाखानी का कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि कल जुमा बाद पारंपरिक लकड़ी का करतब (लकड़ी खेल) आयोजित किया जाएगा। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों एवं अकीदतमंदों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 90
Total views : 71193