मोहनसराय
बैरवन स्थित हाईवे रेलवे ओवरब्रिज पर अखरी से मोहनसराय की ओर जाने वाली नवनिर्मित सर्विस रोड कई जगह से धंस गई है। रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव के सामने कुछ महीने पहले बनी यह सड़क अब टूटकर गड्ढों में बदल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बनने के कुछ दिन बाद ही सड़क खिसकने लगी थी।
रोजाना बाइक सवार गड्ढों में असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं। सर्विस रोड पर मिट्टी और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। शाम को अंधेरा होते ही हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि यह सड़क बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने हाईवे विभाग और प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि इस रोड से रोज हजारों वाहन गुजरते हैं, मरम्मत से राहगीरों को राहत मिलेगी। समय रहते काम न हुआ तो दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।











Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 76
Total views : 71179