प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के 7 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, महिला उपाध्यक्ष पद रहा रिक्त

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा मीरजापुर के चुनाव में 7 पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवराज यादव द्वारा पूर्व से निर्धारित मतदान तिथि 05 अगस्त 2026 को इसकी घोषणा की गई।

प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026 को प्रारम्भ की गई थी, जिसमें कुल 08 पदों के सापेक्ष 07 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 08 पदों में एक पद महिला उपाध्यक्ष का था, जिसके लिए कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

नाम वापसी के लिए 29 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित थी, जिसमें किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। 30 जुलाई 2026 को सभी 07 नामांकन पत्रों की जांच में सभी उम्मीदवार वैध पाए गए। जिसके आधार पर सभी 07 प्रत्याशियों को उनके पद के सापेक्ष निर्विरोध घोषित कर दिया गया।

निर्वाचित पदाधिकारी –
अध्यक्ष – डॉ. मुकेश कुमार प्रसाद
सचिव – डॉ. सुनील कुमार सिंह
उपाध्यक्ष – डॉ. राकेश कुमार पटेल
उपाध्यक्ष – डॉ. प्रदीप कुमार
वित्त सचिव – डॉ. संतोष कुमार सिंह
सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी – डॉ. आनन्द सिंह
सम्पादक – डॉ. राजन

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —