मीरजापुर
विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित डेयरी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 28 लाभार्थियों (14 महिला व 14 पुरुष) को चयन पत्र वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत दो स्वदेशी गायों की डेयरी स्थापित करने पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को उन्नत नस्ल के पशुपालन, पशु रोगों की रोकथाम तथा डेयरी एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने कहा कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस दौरान डीसी मनरेगा श्वेतांक सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप सिंह एवं बीएचयू के प्रो. धनंजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।










Users Today : 73
Users This Year : 23684
Total Users : 36277
Views Today : 148
Total views : 71251