7 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी का अंबेडकरनगर दौरा प्रस्तावित, गोविंद साहब में जनसभा; करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात संभव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अम्बेडकरनगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 7 अगस्त को जनपद अंबेडकरनगर का प्रस्तावित दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गोविंद साहब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां से जनपद को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष महत्व रखता है। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

 

रिपोर्ट  – अश्वनी यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —