दिनांक 03.08.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नहर पुलिया, बाबतपुर रविदास मंदिर के पास से मु0अ0सं0 306/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. पवन कुमार पुत्र सुभाष पटेल तथा 2. महेंद्र पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 10 अदद ट्रैक्टर बैटरियां (AMARON एवं EXIDE कंपनी) बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम चिउरापुर स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सिक्योरिटी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना बड़ागाँव पर सूचना दी गई थी कि दिनांक 22.07.2026 से 30.07.2026 के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एजेंसी यार्ड में खड़े ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। उक्त सूचना के आधार पर थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 306/2026 में धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 10 अदद ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग-अलग दिनों में सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के यार्ड में खड़े ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालकर उन्हें पास के सुनसान स्थान पर पेड़ों की आड़ में छिपा देते थे तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने के लिए शहर ले जाने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा समय रहते घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.पवन कुमार पुत्र सुभाष पटेल, निवासी ग्राम विरधवलपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र 21 वर्ष।
2.महेंद्र पुत्र राजेंद्र, निवासी कोइराजपुर बैराज, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
चोरी की 10 अदद ट्रैक्टर बैटरियां (AMARON एवं EXIDE कंपनी)।
अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी
2.उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी
3.उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी
4.उ0नि0 अमन यादव, थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी
5.रि0का0 विकास कुमार, थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी
6.रि0का0 अजय यादव, थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222