प्रेम विवाह में धोखा खाई महिला चढ़ी मोबाइल टावर पर,तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, सास-ससुर के आश्वासन पर नीचे उतरी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज

प्रेम विवाह के बाद पति द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने से आहत एक महिला सोमवार को न्याय की मांग को लेकर किशुनदेवपुर, जंगीगंज गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद सास-ससुर के आश्वासन पर वह नीचे उतरी।

जानकारी के अनुसार कलनुआ निवासी युवती और गांव के ही एक युवक के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों की सहमति से मई माह में थाना परिसर में मंदिर में विवाह और फिर कोर्ट मैरेज भी हुआ। विवाह के बाद युवक महिला को घर ले गया। महिला का आरोप है कि 15 दिन बाद पति उसे बिना बताए चला गया और ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिला ने बताया कि उसने कई बार थाने के चक्कर लगाए लेकिन न्याय नहीं मिला। सोमवार को उसने टावर पर चढ़कर पति को मौके पर बुलाने और न्याय दिलाने की मांग शुरू कर दी।

सूचना पर गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के सास-ससुर को बुलाकर बातचीत कराई और कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद महिला टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि वह हमारे साथ रहने को तैयार नहीं है। वह अपनी मां के साथ मुंबई थी और फिर नानी के घर चली गई। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

बढ़ रही घटनाएं बनीं चिंता

पुलिस के अनुसार गोपीगंज थाने में टावर पर चढ़कर न्याय मांगने का यह चौथा मामला है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —