वाराणसी
पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत दिनांक 31.07.2026 को थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में थाना जंसा पुलिस द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत बड़ौरा बाजार में पैदल गश्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों एवं ठेला-फेरी संचालकों को सड़क पर सामान न रखने, यातायात बाधित न करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से बचने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की गई।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना जंसा पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293