एसीपी दशाश्वमेध सर्राफा बाजार आकर सुरक्षा का लिया जायजा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

विगत 16 जुलाई को गोविंदपुरा सर्राफा बाजार से 27 किलो चांदी की हुई टप्पेबाजी को लेकर व्यापारियों ने वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी से मिला था जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को दिन में डाॅ अतुल अंजान त्रिपाठी ठठेरी बाजार, सुड़िया, रेशम कटरा, मच्छरहट्टा फाटक होते हुए गोविंदपुरा गए। रास्ते में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए थानाध्यक्ष चौक को पिकेट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ के प्रतिष्ठान पर उपरोक्त घटना की चर्चा करते हुए एसीपी डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि प्रयास है कि सोमवार तक इस घटना का पर्दाफाश हो।

इस दौरान मुख्य रूप से रवि सर्राफ, पंकज सर्राफ, राघव दवे, जतिन रस्तोगी, राजा सेठ, किशोर सेठ, अमनदीप सिंह, कमल कुमार सिंह, जय किशन सिंह, सुनील सेठ, विवेक अग्रवाल, किशन सेठ, अनिल सेठ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —